"भारतीय गणतन्त्र कहां तक सफल"
सफलता आज भारतीय गणतंत्र की स्थापना को 6 दशक से अधिक समय भी व्यतीत हो चुका है मगर आज हम पीछे मुड़कर देखें तो हमें उसकी बहुमुखी उपलब्धियों पर गर्व होता है। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाने का गौरव रखता है। सन् 1950 में मात्र 5.8 करोड़ टन खाद्द्यान्न उत्पादन करने वाला देश भारत आज 2400 करोड़ खाद्द्यान्न के साथ तेजी से बढ़ती जनसंख्या का पेट पालने में पूर्णतया सक्षम है। श्वेत क्रान्ति के बाद 11 करोड़ टन दूध प्रति दिन उत्पादन करके भारत प्रथम स्थान पर है। पहली पंचवर्षीय योजना में मात्र 2.85 करोड़ हेक्टेयर भूमि सिंचित थी। जो आज 10.3 करोड़ हेक्टेयर हो चुकी है। 1947 में जहां जीवन प्रत्याशा 32 वर्ष थी वहीं आज बढ़कर 66 वर्ष पहुंच गयी है। जहां 1950-51 में शिक्षा में 54 लाख लड़कियों का नामांकन हुआ, वहीं 2010 में 6.76 करोड़ हो गया। सर्व शिक्षा अभियान की सफल क्रियान्विति के बाद अब प्राथमिक शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया जा चुका है जिससे भारत में एक नया सुप्रभात हो...